अमेरिका की प्रेडिक्शन मार्केट कंपनी कालशी ने हाल ही में कैलिफोर्निया के 36 साल के गेमिंग स्ट्रीमर क्लिफ सैवेज को काम पर रखा है।
क्लिफ का काम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI' (GTA VI) गेम की गहराई से जांच करना है। इस नौकरी के लिए 33,000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन क्लिफ चुने गए।
उन्हें गेम की वर्चुअल दुनिया को निष्पक्ष तरीके से समझने के लिए एक लाख डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) से ज्यादा मिलेंगे।
लियोनिडा की इन-गेम इकोनॉमी का करेंगे अध्ययन
क्लिफ 19 नवंबर से अपना काम शुरू करेंगे। वे GTA VI की नई दुनिया लियोनिडा को अच्छे से समझेंगे। इसमें वे गेम के अंदर प्रॉपर्टी के दाम, अलग-अलग बिजनेस और खिलाड़ियों के पैसे कमाने के तरीकों को बारीकी से देखेंगे। उन्हें गेम की मुख्य कहानी और साइड मिशन भी पूरे करने होंगे।
कालशी यह भी जानना चाहती है कि GTA VI के रिलीज होने से अमेरिका की असल इकोनॉमी पर क्या फर्क पड़ेगा। इसमें ऑफिस में लोगों के काम पर ध्यान न दे पाना, कर्मचारियों का छुट्टी लेना और फूड डिलीवरी की मांग में बदलाव जैसी बातें शामिल हैं।