मेटा की कंटेंट डिजाइनर ने छंटनी के दौर में खुद छोड़ी नौकरी
मेटा के लॉस एंजेलिस ऑफिस में कंटेंट डिजाइनर रहीं जूली बोन ने कंपनी की हालिया छंटनी के दौरान खुद ही नौकरी छोड़ने का फैसला किया।
मेटा में 6 साल काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनके निजी लक्ष्य अब कंपनी की भविष्य की दिशा से मेल नहीं खा रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि उनके इस कदम से किसी ऐसे व्यक्ति की नौकरी बच जाएगी, जो कंपनी में बने रहना चाहता है।
स्किल बढ़ाने को लेकर दी चेतावनी
जैसे-जैसे मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर ध्यान देना शुरू किया, जूली ने प्रॉम्प्ट डिजाइन और AI टूल्स के इस्तेमाल जैसी नई स्किल सीखीं, लेकिन उन्हें यह विश्वास नहीं था कि ये बदलाव वाकई कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, 'यह तकनीक से डरना नहीं है अगर, हम कहें कि जब तक सब मिलकर कदम नहीं उठाते, तब तक सिर्फ AI से जुड़ी स्किल बढ़ाने से कर्मचारी सुरक्षित नहीं रहेंगे।'
अब वह थोड़ा ब्रेक लेने की योजना बना रही हैं। इसके बाद वह ऐसी भूमिकाएं तलाशेंगी, जहां रचनात्मकता और पारदर्शिता को महत्व दिया जाता हो।