JSW ग्रुप की स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी
JSW ग्रुप, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन के साथ संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) में बहुमत हिस्सेदारी (51 फीसदी) हासिल करने के बेहद करीब है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावना है कि अगले 2 महीनों के भीतर एक गैर-बाध्यकारी सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
अगर, यह समझौता पक्का हो जाता है तो भारत में इन बड़े ऑटो ब्रांड्स के भविष्य को तय करने में JSW का दबदबा रहेगा।
EV उत्पादन भारत में करने की योजना
इसका मुख्य लक्ष्य है इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के विकास में भारी निवेश करना है। साथ ही, मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देते हुए ज्यादा से ज्यादा कारें भारत में ही बनाना।
इस योजना के तहत भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास प्लेटफॉर्म पर EV गाड़ियों का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा, एक 3-पंक्ति वाली SUV भी बाजार में उतारी जा सकती है। संभाजी नगर के प्लांट में स्थानीय स्तर पर पुर्जों के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है।
इस साझेदारी से ग्रुप के सभी ब्रांड्स- स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, पोर्शे और लेम्बोर्गिनी बिक्री और उत्पादन दोनों के लिए एक ही जगह आ जाएंगे।
JSW के लिए यह अपने ऑटो कारोबार को बढ़ाने, साथ ही चीन पर निर्भर हुए बिना एक बड़ा निर्यात केंद्र बनाने का बेहतरीन मौका है।