सॉफ्टवेयर बग के कारण जेपी मॉर्गन चेज ठप, दूसरे कई बैंक भी प्रभावित
क्या है खबर?
अमेरिका के प्रमुख बैंकों के हजारों ग्राहकों को सोमवार (16 नवंबर) को अपने खातों तक पहुंचने और लेन-देन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या अमेरिका के सबसे बड़े बैंकिंग संस्थान जेपी मॉर्गन चेज में आई एक तकनीकी खराबी से जुड़ी थी। यह घटना संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के सिस्टम में खराबी के कारण देश में लगभग 10,000 उड़ानों के रद्द होने के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है।
असर
इन बैंकों पर पड़ा असर
जेपी मॉर्गन चेज ने माना है कि यह समस्या उनके सिस्टम में किसी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण आई थी, लेकिन इस रुकावट का असर कई अन्य बैंकों पर भी पड़ा।
वेल्स फार्गो, बैंक ऑफ अमेरिका, US बैंक और ट्रूइस्ट के ग्राहक भी इससे प्रभावित हुए। चेज, जेपी मॉर्गन चेज का ग्राहकों से जुड़ा ब्रांड है।
यह अमेरिका में अपनी लगभग 5,000 शाखाओं के जरिए 8.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों और 74 लाख छोटे व्यवसायों को सेवाएं देता है।
कारण
इस कारण आई थी समस्या
चेज ने अपने एक एक्स पोस्ट में उस समस्या को स्वीकार किया गया, जिसके कारण सेवाएं बाधित हुईं।
बैंक ने बताया कि यह रुकावट सॉफ्टवेयर में एक बग के कारण आई थी और इसका किसी साइबर हमले से कोई संबंध नहीं है।
उसने कहा, "जेपी मॉर्गन चेज को अपने ऑन-प्रिमाइसेस हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग से जुड़ी एक अस्थायी समस्या का सामना करना पड़ा है और साइबर हमले से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला।"