JP मॉर्गन और चार्ल्स श्वाब ने पर्सनल AI एजेंट के इस्तेमाल पर लगाई रोक
जेपी मॉर्गन और चार्ल्स श्वाब ने अपने सिस्टम में पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऐसा करने वाली बड़ी कंपनियों की बढ़ती सूची में अब उनका नाम भी जुड़ गया है।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह तरीका बैंकों को पीछे धकेल सकता है। एक्सेंचर के ग्लोबल बैंकिंग प्रमुख माइकल एबॉट का कहना है कि ग्राहकों को AI टूल्स से पूरी तरह दूर रखने के बजाय, उन्हें सुरक्षित तरीके से इनका इस्तेमाल करने की इजाजत देना ज्यादा अच्छा होगा।
ग्राहक बैंकिंग में AI अपनाने को तैयार
एक्सेंचर के शोध में पता चला है कि ग्राहक फाइनेंशियल सर्विसेज में AI का इस्तेमाल करने को लेकर काफी खुले विचार रखते हैं। 64 फीसदी लोग GPT-स्टाइल के असिस्टेंट्स को आजमाना चाहते हैं, वहीं 71 फीसदी बैंकिंग ऐप्स में ज्यादा AI को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं।
एबॉट का कहना है कि बैंकों को इन टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए लोगों के लिए सुरक्षित तरीके बनाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे वे लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बिठा पाएंगे और पीछे नहीं छूटेंगे।