JP मॉर्गन ने भारत में रवि रेड्डी को सौंपी विलय और अधिग्रहण की कमान
बिज़नेस
जेपी मॉर्गन ने हाल ही में रवि रेड्डी को भारत में विलय और अधिग्रहण (M&A) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। अमेरिका की M&A टीम में कई साल बिताने के बाद अब वे भारत लौट रहे हैं। यह वह समय है, जब देश का कारोबारी माहौल नए अवसरों से गुलजार है।
रेड्डी, चटर्जी के साथ मिलकर काम करेंगे
रेड्डी एशिया-पैसिफिक M&A प्रमुख रोहित चटर्जी के साथ मिलकर काम करेंगे। वे नितिन माहेश्वरी और रवि शंकर के साथ भी मिलकर काम करेंगे, जो भारत में इंवेस्टमेंट बैंकिंग की कमान संभालते हैं।
चटर्जी ने भारतीय M&A क्षेत्र में जिन सेक्टर्स को सबसे अहम बताया था, उनमें रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज और बिजनेस सर्विसेज शामिल हैं।
रेड्डी ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से पढ़ाई की है। ऐसे में उनके पास वैश्विक अनुभव और बेहतरीन अकादमिक योग्यता दोनों हैं।