Page Loader
जियो 5G नेटवर्क 2023 में देश के सभी शहरों में होगा उपलब्ध- मुकेश अंबानी
रिलायंस जियो की ट्रू 5G नेटवर्क 2023 तक देश के सभी शहरों में शुरू हो जाएगी

जियो 5G नेटवर्क 2023 में देश के सभी शहरों में होगा उपलब्ध- मुकेश अंबानी

Dec 29, 2022
04:55 pm

क्या है खबर?

रिलायंस जियो का ट्रू 5G नेटवर्क 2023 में देश के सभी शहरों में शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दी। अंबानी ने कहा, "जियो 5G का विस्तार 2023 में पूरा हो जाएगा। यह ग्रामीण-शहरी विभाजन को समाप्त करेगा और यह सभी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा।" बता दें, जियो ने भारत में 5G नेटवर्क का रोलआउट इसी साल अक्टूबर में किया था।

जानकारी

जियो 5G नेटवर्क इन शहरों में है उपलब्ध

लॉन्च के समय जियो ट्रू 5G सेवा दिल्ली, मुंबई और वाराणसी सहित देश के आठ शहरों में उपलब्ध थी, लेकिन वर्तमान में जियो की 5G सेवा देश के 25 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। इसमें दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, गुरुग्राम, नोएडा, कोलकाता, वाराणसी, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, चेन्नई, मैसूर, नासिक, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुमाला, विजयवाड़ा, गुंटूर, खरड़, डेराबस्सी, बेंगलुरु, मुंबई, पंचकुला, जीरकपुर, विशाखापत्तनम और गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालय शामिल हैं।