जियो अब नए क्षेत्रों में बढ़ा रही कदम, यूजर्स की संख्या 52 करोड़ के पार
2016 में जब जियो ने बेहद सस्ते 4G प्लांस के साथ भारत के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा तो उसने धमाल मचा दिया था। आज उसके ग्राहकों की संख्या 52.4 करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन जियो अब केवल मोबाइल कनेक्टिविटी तक ही सीमित नहीं है। वो होम इंटरनेट, स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट और बिजनेस टेक जैसे क्षेत्रों में भी अपने कदम बढ़ा रहा है।
जियो का मकसद है कि वो डिजिटल दुनिया में आपकी हर जरूरत का एक ही ठिकाना बन जाए।
सैटेलाइट कंपनियों से की साझेदारी
देश के दूरदराज के इलाकों तक भी कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए जियो ने ग्लोबल सैटेलाइट कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, जियो उन लोगों के लिए जियोभारत जैसे डिवाइस भी ला रही है, जो अभी भी बेसिक फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।
जियो अपनी सेवाओं में OTT प्लेटफॉर्म्स भी जोड़ रहा है और छोटे-बड़े कारोबारों को डिजिटल बनाने में भी मदद कर रहा है। 2031 तक भारत में स्ट्रीमिंग और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग को देखते हुए जियो इस पर बड़ा दांव लगा रहा है।