IPO के बाद भी जियो प्लेटफॉर्म्स में कम नहीं होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी
जियो प्लेटफॉर्म्स एक बहुत बड़े आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारी कर रहा है। इसके बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी, यानि कंपनी का पूरा कंट्रोल उसी के पास होगा। मेटा और गूगल भी इसमें शामिल हैं। मेटा के पास लगभग 10 फीसदी और गूगल के पास 7.73 फीसदी हिस्सेदारी है।
सऊदी अरब का पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड और VEPF VII AIV I लिमिटेड जैसे कई बड़े वैश्विक निवेशक भी जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदार हैं।
37,700 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बनने जा रहा है। जियो इससे 37,700 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जिनकी कीमत हर शेयर के लिए 1,065 से 1,119 रुपये तय की गई है। कंपनी के मौजूदा निवेशक अभी अपने शेयर नहीं बेचेंगे।
अगर, आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो एंकर निवेशकों के लिए बोली 19 अक्टूबर से शुरू होगी, वहीं आम निवेशक 21 से 23 अक्टूबर के बीच इसमें पैसा लगा सकेगी। उसको उम्मीद है कि अक्टूबर के खत्म होने तक इसके शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे।