जियो ने दुनिया में सबसे ज्यादा पेटेंट दाखिल करने वाले शीर्ष-20 में बनाई जगह
वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स ने दुनिया के शीर्ष-20 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइलर्स में अपनी जगह बना ली है।
कंपनी ने इस साल एक साथ 320 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। मार्च तक उसने कुल 7,220 पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैं।
3 करोड़ नए AI सब्सक्राइबर जोड़े
आकाश अंबानी की अगुवाई में जियो लगातार प्री-6G और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कंपनी ने 2 साल से भी कम समय में लगभग पूरे भारत में 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं।
गूगल के जेमिनी जैसे प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करने से जियो ने एक नया बाजार खड़ा करने में कामयाबी पाई है। इसके फ्लैगशिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्पाद में 3 करोड़ नए सब्सक्राइबर भी जुड़ गए हैं।
आगे की योजनाओं में एक नई वॉयस AI शामिल है, जो 12 भारतीय भाषाओं में चैट को ट्रांसक्राइब कर सकेगी। इससे टेक्नोलॉजी सभी के लिए और ज्यादा सुलभ हो जाएगी।