जियो ला रही भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO, करीब 350 अरब रुपये जुटाने की तैयारी
रिलायंस इंडस्ट्री्स की जियो प्लेटफॉर्म्स इस महीने के अंत तक 3.8 अरब डॉलर (करीब 350 अरब रुपये) का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लेकर शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।
146 अरब डॉलर (करीब 13,500 अरब रुपये) के मूल्यांकन के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। आकाश और ईशा अंबानी के ग्लोबल रोड शो खत्म होने के बाद अंतिम दस्तावेज इस महीने के मध्य तकभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को सौंप दिया जाएगा।
जून तक 26.85 करोड़ 5G ग्राहक
जियो पहले ही भारत के टेलीकॉम सेक्टर में सबसे आगे है और चीन के बाहर सबसे बड़ा 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क चलाती है। जून तक इसके 26.85 करोड़ 5G ग्राहक थे। यह 2008 के बाद रिलायंस का पहला IPO है, जो दिखाता है कि जियो भारत के डिजिटल भविष्य के लिए कितना अहम हो गया है।
मेटा और गूगल जैसे बड़े निवेशकों के साथ-साथ अब क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भी जियो अपने कदम जमा रहा है। ऐसे में इसकी रफ्तार अभी कम होने वाली नहीं है।