जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों पर निवेशकों को मिल सकता है 22 फीसदी का मुनाफा
जियो प्लेटफॉर्म्स का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि इसकी लिस्टिंग बहुत दमदार हो सकती है।
ग्रे मार्केट मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से इसके शेयर 1,365 रुपये के आस-पास खुल सकते हैं, जो IPO के सबसे ऊपरी दाम 1,119 रुपये से करीब 22 फीसदी ज्यादा होगा। हालांकि, लिस्टिंग के दिन असली कीमत थोड़ी अलग भी हो सकती है।
एक लॉट पर हो सकता है 2,952 रुपये का फायदा
अगर, किसी निवेशक ने एक लॉट (12 शेयर) खरीदा होगा तो लिस्टिंग पर उसे 2,952 रुपये का संभावित मुनाफा मिल सकता है। इससे उसके शेयरों का कुल मूल्य 16,380 रुपये हो जाएगा।
अगर, कोई निवेशक 5 लॉट तक खरीदता है तो उसका मुनाफा 14,760 रुपये तक पहुंच सकता है, लेकिन इन आंकड़ों में ब्रोकरेज फीस या टैक्स शामिल नहीं हैं।
ऐसे में आपका असली फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि शेयर की लिस्टिंग असल में किस भाव पर होती है और उस पर कितने शुल्क लगते हैं।