NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / किसान आंदोलन का असर, पंजाब-हरियाणा में घट गए जियो सब्सक्राइबर्स
    अगली खबर
    किसान आंदोलन का असर, पंजाब-हरियाणा में घट गए जियो सब्सक्राइबर्स

    किसान आंदोलन का असर, पंजाब-हरियाणा में घट गए जियो सब्सक्राइबर्स

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Feb 19, 2021
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    भारत में सबसे बड़े यूजरबेस वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन पंजाब-हरियाणा से सामने आया डाटा अलग कहानी कहता है।

    दिसंबर, 2020 में केवल पंजाब और हरियाणा ऐसे राज्य रहे, जहां रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं।

    इन राज्यों में चल रहे किसान आंदोलन में जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी विरोध हो रहा है, जो यूजरबेस घटने की वजह है।

    जानकारी

    रिलायंस का विरोध क्यों कर रहे किसान?

    हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों के किसान केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाना चाहते हैं। किसानों के अनुसार इन कानूनों से मुकेश अंबानी जैसे कारोबारियों को फायदा होगा, इसलिए वे रिलायंस का भी विरोध कर रहे हैं।

    डाटा

    सिर्फ जियो के यूजर्स हुए कम

    टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से साल 2020 के आखिरी महीने का डाटा शेयर किया गया है और इसमें पता चला है कि पंजाब और हरियाणा में यूजर्स जियो से नाराज हैं।

    दिसंबर, 2020 में सिर्फ इन दोनों राज्यों में रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं।

    दिसंबर में सिर्फ जियो ऐसी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रही, जिसके सब्सक्राइबर्स इन दोनों राज्यों में कम हुए हैं।

    हालांकि, रिलायंस जियो की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

    पंजाब

    घट गए लाखों सब्सक्राइबर्स

    पंजाब में दिसंबर महीना खत्म होने तक जियो के पास 1.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स बचे, जो आंकड़ा कंपनी के लिए पिछले 18 महीने में सबसे कम है।

    नवंबर, 2020 में कंपनी के 1.40 करोड़ सब्सक्राइबर्स पंजाब में थे, जो बात साफ दिखाती है कि एक महीने के अंदर लाखों यूजर्स ने जियो का साथ छोड़ दिया है।

    इससे पहले दिसंबर 2019 में सब्सक्राइबर्स में कमी आई थी, जब BSNL के अलावा सभी कंपनियों के यूजर्स घटे थे।

    हरियाणा

    पहली बार हरियाणा में घटे यूजर्स

    हरियाणा में सितंबर, 2016 में अपनी सेवाएं शुरू करने के बाद से पहली बार रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं।

    नवंबर, 2020 में जहां जियो के 94.48 लाख सब्सक्राइबर्स हरियाणा में थे, दिसंबर महीने के आखिर तक यह आंकड़ा घटकर 89.07 प्रतिशत पर पहुंच गया।

    रिलायंस जियो ने 2020 की आखिरी तिमाही का डाटा शेयर करते हुए कहा था कि कोराना वायरस और चुनिंदा जगहों पर रिलायंस जियो के खिलाफ चलाए गए कैंपेन का असर यूजरबेस पर पड़ा है।

    आरोप

    जियो ने दूसरी कंपनियों पर लगाए थे आरोप

    पंजाब और हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन के बीच एकसाथ लाखों यूजर्स की पोर्ट-रिक्वेस्ट जियो के पास आने लगीं।

    इसे लेकर 11 दिसंबर, 2020 को कंपनी TRAI को पत्र लिखकर शिकायत की कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया उसके खिलाफ 'गलत कैंपेन' चलाकर यूजरबेस को नुकसान पहुंचा रही हैं।

    जियो का आरोप था कि उसे लेकर इन दोनों राज्यों में अफवाहें फैलाई गई हैं, जिसकी वजह से यूजर्स कम हुए हैं। हालांकि, दूसरी कंपनियों ने इन आरोपों को नकार दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिलायंस जियो
    किसान आंदोलन

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    रिलायंस जियो

    वीचैट जैसी सुपर ऐप बनाने के लिए हाथ मिला सकती हैं रिलायंस और फेसबुक फेसबुक
    भारत में सबसे बड़ा FDI निवेश, फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपये में खरीदी जियो में हिस्सेदारी मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जैक मा को पछाड़ा चीन समाचार
    जूम से मुकाबले के लिए जियो लाएगी नया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जियो मीट माइक्रोसॉफ्ट

    किसान आंदोलन

    दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना पुलिस को नहीं मिलेगी DTC बसें दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: शामली में जिला प्रशासन ने नहीं दी किसान महापंचायत की मंजूरी उत्तर प्रदेश
    भारतीय क्रिकेट टीम की मीटिंग में हुई किसान आंदोलन पर चर्चा, कप्तान कोहली ने दी जानकारी विराट कोहली
    किसान आंदोलन: 6 फरवरी को दिल्ली में 'चक्का जाम' नहीं करेंगे किसान- राकेश टिकैत दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025