Page Loader
जियो फाइनेंस की हुई अंतरराष्ट्रीय शुरुआत, सबसे पहले पेरिस में शुरू हुई सेवा
जियो फाइनेंस की हुई अंतरराष्ट्रीय शुरुआत

जियो फाइनेंस की हुई अंतरराष्ट्रीय शुरुआत, सबसे पहले पेरिस में शुरू हुई सेवा

Aug 06, 2024
02:06 pm

क्या है खबर?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने आज (6 अगस्त) पेरिस में अपने जियो फाइनेंस ऐप को लॉन्च करके इसके अंतरराष्ट्रीय शुरुआत की घोषणा कर दी है। इस ऐप का उपयोग अब फ्रांस की राजधानी में चुनिंदा जगहों पर लेनदेन के लिए किया जा सकता है। इस समय फ्रांस की राजधानी पेरिस ओलंपिक की मेजबानी कर रही है और ऐसे समय में जियो फाइनेंस ऐप की शुरुआत वहां मौजूद दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रही है।

सुविधाएं

पेरिस में मिलेंगी ये सुविधाएं

पेरिस जाने वाले भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए, जियो फाइनेंस अपनी आधिकारिक वेबसाइट, ला टूर एफिल के माध्यम से एफिल टॉवर और वहां के अन्य मशहूर जगहों के लिए टिकटों के लिए पेमेंट करने में सक्षम बनाता है। ऐप पेरिसियन डिपार्टमेंट स्टोर, गैलरीज लाफायेट पेरिस हॉसमैन में इन-स्टोर शॉपिंग के लिए भी उपलब्ध होगा। इसका उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को पेरिस में डिजिटल रूप से पेमेंट करने में सक्षम बनाना है।

बयान

कंपनी ने क्या कहा?

जियो फाइनेंस ऐप को एक व्यापक डिजिटल वित्तीय अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने बताया, "जियो फाइनेंस का लक्ष्य सभी भारतीयों को उनकी वित्तीय यात्रा के हर चरण में एक बेहतरीन डिजिटल अनुभव प्रदान करना है।" इस ऐप की प्रमुख विशेषताओं में UPI पेमेंट, डिजिटल बैंक अकाउंट, वॉलेट सेवाएं, बिल पेमेंट और रिचार्ज, पुरस्कार, बीमा ब्रोकिंग और अन्य शामिल हैं।