जियो ब्लैक रॉक देगी ग्लोबल ETF में निवेश करने की सुविधा
जियो ब्लैक रॉक भारतीय निवेशकों को अपनी गिफ्ट सिटी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्लोबल ETF में निवेश करने की सुविधा देने की तैयारी कर रही है।
इससे भारतीय निवेशक अब सिर्फ घरेलू म्यूचुअल फंड तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पैसा लगा सकेंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सिड स्वामीनाथन का कहना है कि वे निवेशकों को ग्लोबल इक्विटी और अन्य एसेट क्लास में अंतरराष्ट्रीय निवेश का मौका देना चाहते हैं।
गोल्ड ETF लॉन्च करने की योजना
गिफ्ट सिटी का यह पूरा प्रयास क्रॉस-बॉर्डर निवेश को आसान बनाने के लिए है, ताकि भारतीय आसानी से विदेश में निवेश कर सकें और वैश्विक निवेशकों को भी मौका मिले।
जियो ब्लैक रॉक अलदीन जैसे प्लेटफॉर्म की तकनीक का इस्तेमाल करके बेहतर और डाटा आधारित निवेश विकल्प तैयार कर रहा है। कंपनी अब गोल्ड ETF, हाइब्रिड उत्पाद जैसे लॉन्ग-शॉर्ट फंड और अमीर निवेशकों के लिए निवेश के नए रास्ते खोलने की योजना बना रही है।