जिंदल सुप्रीम के IPO की आज होगी लिस्टिंग, निवेशकों को 31 फीसदी मुनाफे का अनुमान
बिज़नेस
जिंदल सुप्रीम की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) बुधवार (23 सितंबर) को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। इसके अपर प्राइस बैंड 93 रुपये के हिसाब से इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 31 फीसदी ऊपर चल रहा है। कंपनी के शेयर बाजार में उतरने से पहले ही निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस IPO को कुल 181.07 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया है। खासकर खुदरा और गैर-संस्थागत निवेशकों ने इसमें बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई है।
कर्ज चुकाने में खर्च होंगे 71 करोड़ रुपए
स्टील उत्पाद बनाने वाली जिंदल सुप्रीम की आय में बीते वित्त वर्ष में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, कंपनी के मुनाफे में थोड़ी गिरावट आई है।
IPO से मिली कुल राशि में से 71 करोड़ रुपए कर्ज चुकाने के लिए पहले ही तय कर लिए गए। यह कदम भविष्य में कंपनी के विस्तार के लिए एक मजबूत आधार बन सकता है।