टाटा संस पर नियंत्रण की लड़ाई ने एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के छोटे भाई और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी जिमी नवल टाटा ने चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन का समर्थन किया है, जिनका टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ विवाद चल रहा है।
वे चाहते हैं कि टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाए। उनका कहना है कि अब वह समय आ गया है, जब पर्देदारी खत्म हो और चीजों में ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही आए।
इसके अलावा, ऐसा करने से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मांग भी पूरी हो सकेगी।
लिस्टिंग को निष्पक्ष फैसलों से जोड़ा
टाटा इस बात से भी चिंतित हैं कि हाल में हुए बदलावों के चलते कुछ खास लोगों, खासकर मौजूदा चेयरमैन से जुड़े परिवार के सदस्यों के हाथ में बहुत ज्यादा नियंत्रण आ गया है।
उनका मानना है कि टाटा संस की लिस्टिंग से फैसलों में निष्पक्षता लौटेगी और समूह निजी स्वार्थों के बजाय आम लोगों के फायदे पर ध्यान दे पाएगा।