बिल गेट्स के AI टैक्स प्लान के खिलाफ एनवीडिया CEO जेंसेन हुआंग
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के उस सुझाव से इत्तेफाक नहीं रखते, जिसमें रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों पर टैक्स लगाने की बात कही गई थी। गेट्स ने कहा था कि इस टैक्स से ऑटोमेशन के कारण खत्म हो रही नौकरियों और सरकारी खजाने में आ रही कमी से निपटा जा सकेगा। हालांकि, हुआंग ने 'फाक्स बिजनेस' के 'द क्लैमन काउंटडाउन' कार्यक्रम में साफ कहा कि वे इस विचार से सहमत नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसके बदले कोई और हल पेश नहीं किया।
हुआंग ने AI के समर्थन में दिया तर्क
हुआंग AI को एक ऐसा जरिया मानते हैं, जिससे काम की रफ्तार बढ़ सकती है और साथ ही कई नए तरह के रोजगार के मौके भी बन सकते हैं।
उनका कहना है कि छंटनी करने के बजाय AI से होने वाले मुनाफे को कारोबार के विकास और नई खोजों में लगाना चाहिए। वे यह जरूर मानते हैं कि कुछ नौकरियों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन उनका मानना है कि ऐसे प्रभावित कर्मचारियों की मदद करनी चाहिए। यही बात उनके और गेट्स के नजरिए के बीच का बड़ा फर्क दिखाती है।