भारत 2100 तक बन सकता है दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जेफरी सैक्स का दावा
दिग्गज अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स मानते हैं कि इस सदी के आखिर तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। वाराणसी में हुए एक सेमिनार में बोलते हुए उन्होंने देश की विशाल आबादी का जिक्र किया।
उनका अनुमान है कि यह आबादी चीन से दोगुनी हो जाएगी और यही भविष्य की इस तरक्की का सबसे बड़ा कारण बनेगी।
AI सुरक्षा की अनदेखी पर जताई चिंता
सैक्स ने इस बात पर खास जोर दिया कि जैसे-जैसे दुनिया और ज्यादा बहुध्रुवीय होती जा रही है, अलग-अलग संस्कृतियों और इतिहास को समझना बेहद अहम होगा।
उन्होंने अडाणी जैसी बड़ी कंपनियों का भी जिक्र किया, जो देश के विकास को एक नई दिशा दे रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि कंपनियों को केवल मुनाफा कमाने पर ध्यान न देकर सामाजिक जिम्मेदारियों को भी साथ लेकर चलना होगा।
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सैक्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के रवैये पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे को तरजीह दे रही हैं। खासकर एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों और उनके बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की चर्चाओं के बीच, आगाह किया कि भविष्य में कई कड़े नैतिक फैसले लेने पड़ सकते हैं।