Page Loader
जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क से इतनी अधिक है संपत्ति
जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं

जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क से इतनी अधिक है संपत्ति

Mar 05, 2024
09:25 am

क्या है खबर?

टेस्ला के मालिक एलन मस्क संपत्ति के मामले में अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। बीते 9 महीने से अधिक समय में पहली बार मस्क की संपत्ति में गिरावट से अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला के शेयरों में 7.2 प्रतिशत की गिरावट के कारण मस्क की कुल संपत्ति अब 197.7 अरब डॉलर (लगभग 16,292 अरब रुपये) है, जबकि बेजोस की संपत्ति 200.3 अरब डॉलर (लगभग 16,607 अरब रुपये) है।

वजह

2021 के बाद पहली बार सबसे अमीर व्यक्ति बने बेजोस

ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग की सूची में बेजोस 2021 के बाद पहली बार पहले स्थान पर पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2017 में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। बेजोस की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अमेजन में उनकी 9 प्रतिशत हिस्सेदारी से आता है। अमेजन के शेयर 2022 के अंत से दोगुने से अधिक हो गए हैं और रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं।

संपत्ति

अन्य अरबपतियों की संपत्ति

अरबपतियों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट 197 अरब डॉलर (लगभग 16,334 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर हैं। मार्क जुकरबर्ग दुनिया के अरबपतियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं और इस वक्त उनकी संपत्ति 179 अरब डॉलर (लगभग 14,842 अरब रुपये) है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और पूर्व CEO बिल गेट्स की संपत्ति वर्तमान में 150 अरब डॉलर (लगभग 12,437 अरब रुपये) है। वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में इस वक्त पांचवें स्थान पर हैं।