जेफ बेजोस ने जानवरों की संकटग्रस्त प्रजातियों बचाने के लिए दिया 10 करोड़ डॉलर का दान
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज बेजोस ने बेजोस अर्थ फंड के जरिए संकटग्रस्त जानवरों को बचाने के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपये) का दान दिया है।
यह पैसा नई 'स्पीशीज रिकवरी अलायंस' को मिलेगा। इस अलायंस की शुरुआत आर्मेनिया में हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक बड़े जैव विविधता सम्मेलन में हुई थी।
इसका मुख्य मकसद उन प्रजातियों को बचाना है, जिन पर सबसे ज्यादा खतरा है। दुनियाभर के विशेषज्ञों ने ऐसी प्रजातियों की पहचान की है।
31,000 संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने का लक्ष्य
बेजोस अर्थ फंड इस अलायंस के 9 संस्थापक सदस्यों में से एक है। इस अलायंस का लक्ष्य 31,000 से ज्यादा संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाना है।
इसके तहत उनके प्राकृतिक आवासों को बहाल किया जाएगा और बीमारियों को नियंत्रित किया जाएगा।
फंड के क्रिस्टियन सैम्पर ने इस बारे में कहा, "हमें पता है कि प्रजातियों को विलुप्त होने के कगार से कैसे वापस लाया जा सकता है, लेकिन कई संरक्षण टीमों के पास इस काम को जारी रखने के लिए भरोसेमंद फंड की कमी होती है।"