जापान में महंगाई रोकने के लिए केंद्रीय बैंक बढ़ाएगा ब्याज दर
जापान का केंद्रीय बैंक जल्दी ही ब्याज दरें बढाने पर विचार कर रहा है क्योंकि वहां कीमतें लगातार बढ रही हैं। बाजार के जानकार बताते हैं कि अभी ब्याज दर 1.25 फीसदी पर बनी रह सकती है, लेकिन दिसंबर तक यह 1.5 फीसदी तक जा सकती है। यह ऐसे समय हो रहा है, जब जापान कच्चे माल की बढती लागत और दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की भारी मांग का सामना कर रहा है।
BOJ गवर्नर ने दी चेतावनी
बैंक ऑफ जापान (BOJ) के गवर्नर काजुओ उएदा ने चेतावनी दी कि अगर, सही समय पर मौद्रिक नीति में बदलाव नहीं किया गया तो लंबी अवधि के बॉन्ड यील्ड में तेजी से बढोतरी हो सकती है, जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।
उन्होंने समझाया, "जब महंगाई 2 फीसदी के करीब पहुंच रही है और वित्तीय स्थिति अब भी अनुकूल है, ऐसे में अगर, हमने अपनी नीतिगत दर को सही ढंग से समायोजित नहीं किया तो महंगाई के उम्मीद से ज्यादा बढने की बाजार की चिंताएं बढेंगी और इससे लंबी अवधि की ब्याज दरें ऊपर जा सकती हैं।"
BOJ महंगाई को काबू में रखने की कोशिश कर रहा है, ताकि जापान के पहले से ही दबाव में चल रहे सरकारी खजाने पर और ज्यादा बोझ न पड़े।