AI शेयरों में तेजी से जापान के निक्केई में 3.16 फीसदी का उछाल
बुधवार को जापान का निक्केई इंडेक्स 3.16 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ। सुबह तक के आंकड़ों के हिसाब से, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी और कंपनियों के शानदार कमाई नतीजो की वजह से बाजार में यह तेजी आई।
टॉपिक्स इंडेक्स भी 1.52 फीसदी ऊपर चढ़कर बंद हुआ। यह तेजी वॉल स्ट्रीट पर हुई बड़ी बढत के बाद देखने को मिली, जहा S&P 500 और डाउ जोंस ने नए रिकॉर्ड बनाए। ज
ब कैटरपिलर और पैलेंटिर जैसी AI से जुड़ी कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए तो बाजार में यह जोश और बढ गया।
सेमीकंडक्टर शेयरों ने बाजी मारी
सेमीकंडक्टर शेयरों ने इस तेजी में सबसे ज्यादा धूम मचाई। एडवांटेस्ट के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि टोक्यो इलेक्ट्रॉन 4 फीसदी ऊपर उछला। यह तेजी अमेरिका के चिप शेयरों में आई बड़ी उछाल का ही नतीजा थी।
मुराता मैन्युफैक्चरिंग के शेयरों में भी 8.33 फीसदी का उछाल आया। दरअसल, कंपनी ने AI की मजबूत मांग को देखते हुए अपने मुनाफे के अनुमान को बढाया है।
मित्सुबिशी UFJ और मिझुहो जैसी बड़ी वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा की बढत देखने को मिली।
भले ही फास्ट रिटेलिंग और डाइकिन इंडस्ट्रीज जैसे कुछ शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज के प्राथमिक बाजार में लगभग दो-तिहाई शेयर हरे निशान पर बंद हुए। यह बताता है कि जापान के बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है।