IT कंपनियों के शेयरों में आया उछाल, जानिए क्या रही इसकी वजह
क्या है खबर?
भारतीय IT कंपनियों के शेयरों में मंगलवार (17 फरवरी) को भारी उछाल आया, क्योंकि इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई की सकारात्मक टिप्पणियों ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया। शेयरों की कीमतों में इस तेज उछाल के चलते निफ्टी IT इंडेक्स लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 33,703.10 पर पहुंच गया। इंफोसिस के शेयरों में अधिक 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई, जबकि HCL टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा और TCS के शेयर 3 प्रतिशत तक उछले हैं।
प्रतिक्रिया
नीलेकणी ने ऐसे दूर की चिंता
इंफोसिस इंवेस्टर AI डे में नंदन नीलेकणी ने IT सर्विस कंपनियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव को लेकर उठ रही चिंताओं को दूर किया, जिसके कारण पहले शेयरों में गिरावट आई थी। उन्होंने कहा, "मेरे विचार से इसमें कोई अवसर की कमी नहीं है। AI मूल रूप से इंफोसिस जैसी कंपनियों के लिए फायदेमंद है। इसलिए, इससे विचलित न हों।" दूसरी तरफ एंथ्रोपिक के CEO ने भी क्लाउड से कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं हाेने पर जोर दिया।
गिरावट
इस कारण पिछले महीने गिरे थे शेयर
इस महीने की शुरुआत में IT शेयरों में भारी गिरावट आई थी। यह गिरावट इस चिंता के कारण हुई कि एंथ्रोपिक की ओर से क्लाउड चैटबॉट के लिए एक कानूनी AI टूल लॉन्च करने के बाद इस तकनीक की प्रतिस्पर्धा और बढ़ा सकती है। निवेशकों में AI से सॉफ्टवेयर निर्माताओं को नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी थी। IT सूचकांक में पिछले सप्ताह 8.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले 11 महीनों में इसका सबसे खराब प्रदर्शन है।