इजरायल की IAI और राफेल को अमेरिकी शेयर बाजार में उतारने की तैयारी
इजरायल अपनी 2 बड़ी सरकारी रक्षा कंपनियों इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स को अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट करने की सोच रहा है। इसका मुख्य मकसद है कि इजरायल के कड़े स्थानीय नियमों से बचा जा सके और दुनियाभर से ज्यादा निवेशकों को जोड़ा जा सके।
इसी सिलसिले में वहां की सरकार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जुलाई में अमेरिका जाएगा।
इस टीम में IAI और राफेल के प्रतिनिधि भी होंगे, जो वहां वॉल स्ट्रीट के बड़े निवेशकों और नियामक अधिकारियों से इस लिस्टिंग के बारे में चर्चा करेंगे।
30 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना
अगर, यह योजना आगे बढ़ती है तो इजरायल हर कंपनी का 30 फीसदी तक हिस्सा बेच सकेगा। IAI की अनुमानित कीमत लगभग 33.7 अरब डॉलर (करीब 3,000 अरब रुपये) है, जबकि राफेल की करीब 20 अरब डॉलर (करीब 1,800 अरब रुपये) है।
इस बिक्री से जो पैसा आएगा, उससे अक्टूबर 2023 के संघर्ष के बाद इजरायल की बढ़ती रक्षा लागतों को पूरा किया जा सकेगा क्योंकि देश के बजट पर काफी दबाव है।
ये दोनों कंपनियां पहले से ही अंतरराष्ट्रीय ऑर्डरों के कारण बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं और यह कदम उन्हें विदेशों में भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए और ज्यादा आजादी देगा।