ISIG जुटा रहा क्वांटम और ऑप्टिक्स स्टार्टअप्स के लिए बड़ा निवेश
इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (ISIG) भारत के स्टार्टअप्स में निवेश जुटाने की योजना बना रहा है। यह निवेश एडवांस्ड पैकेजिंग फर्मों, इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों, इकोसिस्टम पार्टनर और वेंचर कैपिटलिस्ट से आएगा। ISIG के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सलाह नासरी ने इस योजना का ऐलान किया है। इसके तहत क्वांटम कंप्यूटिंग और को-पैकेज्ड ऑप्टिक्स के क्षेत्र पर खास ध्यान दिया जाएगा।
ISIG कर रहा एग्जीक्यूटिव समि की मेजबानी
चिप बनाने की दौड़ में भारत भले ही थोड़ा देर से शामिल हुआ हो, लेकिन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन जैसे प्रयासों से वह तेजी से आगे बढ़ रहा है। ISIG को लगता है कि डाटा सेंटर की दिक्कतों को सुलझाने में को-पैकेज्ड ऑप्टिक्स की बड़ी भूमिका हो सकती है। इसी मकसद से 3 नवंबर से पहला 2 दिवसीय 'एग्जीक्यूटिव समिट इंडिया 2026' आयोजित किया गया है। नासरी ने कहा, "भारत के पास भी अपनी प्रतिभाओं को वापस लाने और नए विचारों पर काम करने का मौका है।"