महंगे लोन से छुटकारा पाने के लिए FD को तोड़ना सही या गलत?
क्या है खबर?
कई बार आपको महंगे ब्याज वाला लोन भारी पड़ने लगता है, जिससे आप जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं। जिन लोगों ने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) किया हुआ है तो उनके मन में यह सवाल आता है कि क्या इसे तोड़कर लोन खत्म कर देना सही रहेगा? कई मामलों में यह फैसला फायदेमंद होता है, जबकि कुछ स्थितियों में भारी पड़ सकता है। आइये जानते हैं लोन चुकाने के लिए FD को खत्म करना सही है या गलत।
नुकसान
इस स्थिति में न तुड़वाएं FD
FD पर ज्यादातर बैंक 6-7 प्रतिशत के आस-पास ब्याज देते हैं। इस पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है। अगर, आप ऊंचे टैक्स स्लैब में हैं तो टैक्स कटने के बाद असली रिटर्न और भी कम रह जाता है। अगर, आप पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड लोन जैसे अनसिक्योर्ड लोन चुका रहे हैं तो उस पर ब्याज 15-35 प्रतिशत तक होता है। ऐसे में FD पर 6-7 प्रतिशत कमाई की तुलना में भारी ब्याज वाला लोन चुकाना सही रहेगा।
फायदा
कब FD को खत्म करना सही?
कई लोग FD को अपने इमरजेंसी फंड के तौर पर रखते हैं। अगर, आपने इसे तोड़कर लोन चुका दिया और बाद में मेडिकल खर्च, नौकरी जाने या किसी अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़ा तो आपको दोबारा ऊंचे ब्याज पर उधार लेना पड़ सकता है। जब आपका लोन (होम लोन) सस्ता हो या टैक्स से जुड़ा हो तो भी FD को तोड़ना सही रहता है। हालांकि, इससे आपको ब्याज कमी और पेनल्टी का नुकसान हो सकता है।