भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) बीमा बेचने के अपने बनाए हुए नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। दरअसल, उसे करीब 15,000 स्टेकहोल्डर्स से 2 लाख से भी ज्यादा टिप्पणियां और सुझाव मिले हैं।
इन बड़े बदलावों के दिसंबर तक आने की उम्मीद है। हालांकि, इन्हें 1 अप्रैल, 2027 से ही लागू किया जाएगा।
पहले कंपनियों को था ऐतराज
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और HDFC लाइफ जैसी बड़ी बीमा कंपनियों ने IRDAI के इस ड्राफ्ट का कड़ा विरोध किया है। उन्हें लग रहा है कि ये नए नियम उनकी कमाई पर बुरा असर डाल सकते हैं और उनके कामकाज को भी पूरी तरह बदल सकते हैं। जब यह ड्राफ्ट सामने आया था तो पॉलिसीबाजार की पेरेंट कंपनी के शेयर करीब 40 फीसदी तक गिर गए थे। इसके बावजूद अब सभी इन बदलावों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।