IPO के बाद दिखेगा जियो प्लेटफॉर्म्स के टेलीकॉम व्यवसाय का असली प्रदर्शन
जियो प्लेटफॉर्म्स अपना बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) 21 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बनने जा रहा है, जिससे कंपनी को 30,188 करोड़ जुटाने की उम्मीद है।
इसके माध्यम से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाकी कारोबार से अलग हटकर इसके टेलीकॉम और डिजिटल बिजनेस का असल प्रदर्शन अब सबके सामने आएगा।
31 मार्च तक जियो के पास 52.44 करोड़ ग्राहक थे, जिनमें से आधे से ज्यादा 5G सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे।
निवेशक अब तिमाही प्रदर्शन पर रखेंगे नजर
इस IPO के बाद निवेशक हर तिमाही में जियो के प्रदर्शन पर नजर रखना शुरू कर देंगे। आकाश अंबानी ने जानकारी दी कि कंपनी का राजस्व 3 साल में 1.09 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
साथ ही जून तिमाही में उन्होंने 53.3 फीसदी का मजबूत EBITDA मार्जिन भी बनाए रखा। आज जियो भारत में कुल डिजिटल ट्रैफिक का 60 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सा संभालता है और इसके हर ग्राहक औसतन हर महीने 43.7 GB डाटा खर्च करते हैं।