यार्डेनी रिसर्च के अध्यक्ष एड यार्डेनी का कहना है कि अब दुनियाभर के निवेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों से अपना पैसा निकालने लगे हें।
वे भारत जैसे बाजारों में नई तरक्की की संभावनाएं तलाश रहे हैं। AI में हुए भारी निवेश के बाद अब भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं अपनी छुपी हुई संभावनाओं के चलते निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हें।
अमेरिकी फेड को लेकर निवेशक चिंतित
बाजार में बढ़ती बेचैनी निवेशकों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि वे अपना पैसा कहां लगाएं। इसमें बढ़ता व्यापार तनाव, टैरिफ बढ़ाने की चर्चाएं और टेक खर्च को लेकर बनी अनिश्चितता जैसे कारण शामिल हें।
यार्डेनी का यह भी कहना है कि एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियों को अब शायद आसानी से फंड न मिले क्योंकि निवेशक अपने AI दांवों से असली मुनाफा चाहते हें।
इसके साथ ही सब लोग अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदम का इंतजार कर रहे हें कि वह ब्याज दरों पर क्या फैसला लेता है? इस वजह से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का एक और दौर शुरू हो गया है।