अडाणी समूह में हुए 15,000 करोड़ रुपये के सौदे, शेयरों में भी आई तेजी
अडाणी समूह के लिए यह महीना काफी हलचल भरा रहा। इस दौरान समूह के शेयरों में 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बड़े ब्लॉक डील्स हुए, जिनमें निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
कैपिटल इंटरनेशनल और SBI म्यूचुअल फंड जैसे बड़े भारतीय और विदेशी निवेशकों ने अडाणी के इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और लॉजिस्टिक्स कारोबार में खासी दिलचस्पी दिखाई।
शेयरों में आया भारी उछाल
अडाणी समूह के लिए हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) से बड़ी राहत मिली है। DOJ ने गौतम अडाणी और सागर अडाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले वापस ले लिए हैं।
इस खबर के बाद समूह के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला। निवेशकों का उत्साह बढ़ गया और अडाणी के शेयर बाजार में तेजी आ गई।
कई कंपनियों के शेयर एक साल के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए, जिससे निवेशकों का भरोसा और भी मजबूत हुआ।
अडाणी पोर्ट्स में हुई 7,400 करोड़ रुपये की डील्स
इस दौरान सबसे ज्यादा 7,400 करोड़ रुपये के सौदे अडाणी पोर्ट्स में हुए। कैपिटल ग्रुप ने वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट फंड से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।
दूसरी तरफ, अडाणी एंटरप्राइजेज में SBI म्यूचुअल फंड की खरीद के चलते 6,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन दर्ज किया गया। इसी प्रकार, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की डील्स हुईं। यहां SBI म्यूचुअल फंड और बिड़ला म्यूचुअल फंड ने कतर होल्डिंग LLC और GQG पार्टनर्स से शेयर खरीदे।