आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वॉयस मॉडल और एजेंट बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी एलेवनलैब्स एक नए फंडिंग राउंड के लिए शुरुआती बातचीत में है।
इस राउंड से इसका मूल्यांकन 33 अरब डॉलर (करीब 3,000 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है। कुछ निवेशक इस बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
2028 में IPO लाने की तैयारी
माटी स्टानिजेवस्की और प्योत्र डाबकोव्स्की ने एलेवनलैब्स को 2022 में स्थापित किया था। इस कंपनी का सालाना राजस्व 70 करोड़ डॉलर (करीब 6,500 करोड़) है।
उन्होंने एक ऐसी तकनीक भी पेश की है, जो लाइव स्ट्रीम के दौरान असली आवाजों और AI से बनी आवाजों के बीच अंतर बता सकती है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टानिजेवस्की ने बताया कि वे 2028 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं।