Loading...
7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ 'डिजी यात्रा' का अंतरराष्ट्रीय परीक्षण, जानिए क्या है यह प्रक्रिया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 'डिजी यात्रा' का परीक्षण शुरू किया है

7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ 'डिजी यात्रा' का अंतरराष्ट्रीय परीक्षण, जानिए क्या है यह प्रक्रिया

Nov 01, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत के 7 हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'डिजी यात्रा' का ट्रायल शुरू किया है। इसके तहत ई-पासपोर्ट रखने वाले पात्र भारतीय नागरिक, एयर इंडिया और इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करते समय हवाई अड्डे के तय स्थानों पर डिजिटल पहचान सत्यापन का उपयोग कर सकेंगे। यह ट्रायल नवंबर से दिसंबर तक चलेगा और इसे दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाई अड्डों पर आयोजित किया जा रहा है।

योजना 

2027 में बड़े स्तर पर लागू करने की योजना

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस दौरान यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक का इस्तेमाल 2027 में इसे और बड़े स्तर पर लागू करने की योजना बनाने के लिए किया जाएगा।

पात्र यात्री टर्मिनल एंट्री पॉइंट, सुरक्षा होल्ड क्षेत्रों (SHA) और बोर्डिंग गेट्स पर इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं, जहां भी इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो।

यह सुविधा मौजूदा यात्रा प्रक्रियाओं की पूरक है। यह अनिवार्य दस्तावेजीकरण और जांच की जगह नहीं लेगी।

तरीका 

ऐसे काम करेगा यह तरीका 

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए भारतीय नागरिकों को 'डिजी यात्रा' मोबाइल ऐप के जरिए ई-पासपोर्ट पर आधारित 'वेरिफिएबल क्रेडेंशियल' (VC) बनाना होगा।

इस प्रक्रिया में ई-पासपोर्ट के 'मशीन रीडेबल जाेन' (MRZ) को स्कैन करना, एक उपयुक्त स्मार्टफोन के 'नियर फील्ड कम्युनिकेशन' (NFC) फीचर का इस्तेमाल करके पासपोर्ट में लगी चिप को पढ़ना, एक सेल्फी लेना और विवरणों को सत्यापित करना शामिल है।

यह क्रेडेंशियल यात्री के डिवाइस पर मौजूद 'डिजी यात्रा' वॉलेट में स्टोर हो जाता है।

ADVERTISEMENT