नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट के शेयरधारक बेचेंगे 7,992 करोड़ रुपये का शेयर
ब्लैकस्टोन से जुड़ी कंपनियों ने नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने के लिए सोमवार (31 अगस्त) को ऑफर फोर सेल (OFS) शुरू कर दिया है।
इसके लिए प्रति शेयर 108 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। शुरुआती ऑफर 7,992 करोड़ रुपये का है, जो ट्रस्ट की कुल शेयर पूंजी का 16.69 फीसदी बनता है।
अगर, इसे अच्छी मांग मिलती है तो लगभग 12,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त शेयर बेचे जा सकते हैं।
पहले नॉन-रिटेल निवेशक लगा सकेंगे बोली
नॉन-रिटेल निवेशक पहले इसमें बोली लगा सकते हैं, जबकि रिटेल निवेशक मंगलवार को इसमें हिस्सा ले पाएंगे। नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट फिलहाल भारत का सबसे बड़ा रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) है।
इस OFS से ब्लैकस्टोन की हिस्सेदारी तो कम हो जाएगी, लेकिन REIT को इससे कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा बेचने वाली संस्थाओं को ही जाएगा।
शुक्रवार (28 अगस्त) तक इसके शेयर 112.98 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक इनकी कीमतों में 10.9 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।