इंफोसिस तैयार कर रही 6,000 फ्रंटियर इंजीनियर्स की टीम
बिज़नेस
इंफोसिस अपने कार्यबल में एक बड़ा फेरबदल कर रही है। कंपनी अपने करीब एक-चौथाई से लेकर एक-तिहाई कर्मचारियों को अब ज्यादा खास तकनीकी भूमिकाओं में ला रही है।
पिछले सप्ताह वाशिंगटन DC में अपने सालाना अमेरिका सम्मेलन में कंपनी ने यह ऐलान किया। कंपनी लगभग 6,000 फ्रंटियर इंजीनियर्स की एक टीम तैयार करना चाहती है, जो नई और आधुनिक तकनीकों पर ध्यान देगी।
भारत और अमेरिका से हो रही भर्ती
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए इंफोसिस भारत के बड़े संस्थानों और अमेरिकी कैंपस से लोगों की भर्ती कर रहा है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब्स भी इन्हीं लोगों को नौकरी पर रखना चाहती हैं, जिससे इंफोसिस को कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है।