Page Loader
इनफिनिक्स भारत में बनाना चाहती है लैपटॉप्स, सालभर के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद
इनफिनिक्स भारत में बनाना चाहती है लैपटॉप्स

इनफिनिक्स भारत में बनाना चाहती है लैपटॉप्स, सालभर के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद

Dec 26, 2023
12:25 pm

क्या है खबर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स भारत में लैपटॉप के निर्माण पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी अगले एक साल के भीतर यह काम शुरू करना चाहती है और इसके लिए बातचीत चल रही है। कंपनी भारत में 2019 से ही स्मार्टफोन का निर्माण कर रही है। बता दें कि ट्रांसन ग्रुप की यह कंपनी पिछले महीने ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली शीर्ष 5 कंपनियों में शामिल हुई है।

इनफिनिक्स

2021 में कंपनी ने शुरू किया था लैपटॉप बेचना 

कंपनी ने 2021 में लैपटॉप बेचना शुरू किया था और अभी फ्लिपकार्ट पर बिकने वाले कुल लैपटॉप्स में 7-8 प्रतिशत इनफिनिक्स के होते हैं। अभी कंपनी बाहर से बने लैपटॉप आयात कर भारत में बेच रही है। एक बातचीत में इनफिनिक्स इंडिया के CEO अनीश कपूर ने कहा कि कंपनी प्रोडक्शन की दिशा में जाने पर विचार कर रही है। इसके लिए बातचीत चल रही है, लेकिन इकोसिस्टम एक चुनौती बना हुआ है।

नियम

अगले साल से भारत में कड़े हो जाएंगे नियम

कपूर ने कहा कि इकोसिस्टम पूरी तरह से ठीक होना चाहिए, जिससे प्रोडक्ट यहां बन सके और उनकी गुणवत्ता भी बरकरार रहे। भारत में लैपटॉप आयात के लिए अगले साल से कड़े नियम लागू हो जाएंगे। इससे पहले कंपनी भारत में अपना प्रोडक्शन शुरू करने की समयसीमा लेकर आगे बढ़ रही है। इनफिनिक्स के अलावा डेल और HP भी भारत में प्रोडक्शन शुरू करने या स्थानीय कंपनियों के साथ साझेदारी मजबूत करने में जुटी हैं।