इंडिगो ने जीते सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन केबिन क्रू समेत 2 बड़े सम्मान
बिज़नेस
स्काईट्रैक्स ने हाल ही में इंडिगो को 2026 के लिए भारत और दक्षिण एशिया की 'सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन केबिन क्रू' का सम्मान दिया है। साथ ही, एयरलाइन को 16वीं बार इस क्षेत्र की 'सर्वश्रेष्ठ लो-कॉस्ट एयरलाइन' भी चुना गया है।
एयर इंडिया 57वें स्थान पर पहुंची
इस रैंकिंग में इंडिगो के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का नंबर आया। इस साल एयर इंडिया दुनियाभर में 57वें स्थान पर पहुंच गई है।
खास बात यह है कि एशियाई एयरलाइनें इस दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं। कैथे पैसिफिक ने केबिन क्रू के लिए दुनियाभर में पहला स्थान हासिल किया, वहीं सिंगापुर एयरलाइंस और मलेशिया एयरलाइंस शीर्ष 3 में शामिल रहीं। खास बात यह भी है कि दुनिया की शीर्ष 20 एयरलाइंस में से 15 अब एशिया से ही हैं।