इंडिगो अगले साल फरवरी से नवी मुंबई हवाई अड्डे से शुरू करेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
इंडिगो फरवरी, 2027 से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के साथ मिलकर उठाए गए इस कदम से मुंबई के भीड़-भाड़ वाले एयरपोर्ट से रोजाना की 12 उड़ानें NMIA में ट्रांसफर हो जाएंगी।
इसके बाद बहरीन, रियाद, ढाका और जकार्ता के लिए सीधी उड़ानें मिलनी शुरू हो जाएंगी। जुलाई, 2027 तक काठमांडू का मार्ग भी इसमें जुड़ जाएगा।
NMIA को बड़ा हब बनाने की कवायद
इन अंतरराष्ट्रीय और कुछ घरेलू उड़ानों को NMIA पर ले जाने का मुख्य मकसद मुंबई के मुख्य एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ कम करना है। इससे सबकी यात्रा आसान हो जाएगी।
इंडिगो और अडाणी मिलकर NMIA में जरूरी सुविधाएं तैयार कर रहे हैं, ताकि यात्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच आसानी से आवाजाही कर सकें।
उनका लक्ष्य नवी मुंबई को एशिया, अफ्रीका और यूरोप की भविष्य की यात्राओं के लिए एक बड़ा हब बनाना है।