Page Loader
इंडिगो जारी रखेगी तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील, CEO ने की पुष्टि 
इंडिगो जारी रखेगी तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील

इंडिगो जारी रखेगी तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील, CEO ने की पुष्टि 

May 30, 2025
04:08 pm

क्या है खबर?

इंडिगो एयरलाइंस ने कहा है कि तुर्की एयरलाइंस के साथ उसकी लीज डील फिलहाल जारी रहेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स ने बताया कि जब तक विमानन नियमों में कोई बदलाव नहीं होता, तब तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इंडिगो मौजूदा नियमों का पूरी तरह पालन कर रही है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी के पास इस क्षेत्र में बड़े योजनाएं हैं।

 डील 

तुर्की से लीज पर लिए गए विमान उड़ाएंगे अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स 

इंडिगो ने तुर्की एयरलाइंस से बोइंग 777 और 787 विमानों को लीज पर लिया है। ये विमान लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल होंगे, जिनमें जुलाई से मुंबई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के मार्ग शामिल हैं। यह तरीका इंडिगो को बिना खुद के बड़े विमान बेड़े के तेजी से अंतरराष्ट्रीय विस्तार करने में मदद करता है। विमान संचालन का यह तरीका एयरलाइन की रणनीति का अहम हिस्सा है।

योजनाएं 

इंडिगो के विस्तार के नए लक्ष्य और योजनाएं 

इंडिगो 90 से ज्यादा घरेलू और 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर सेवा दे रही है। कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 50 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक पहुंचना है। इसके साथ ही, इंडिगो नई उड़ानें शुरू कर घरेलू स्तर पर कनेक्टिविटी भी बढ़ा रही है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन के रूप में, इंडिगो विकास के अगले चरण में आगे बढ़ रही है और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।