Page Loader
इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा 
इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान

इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा 

May 21, 2025
07:06 pm

क्या है खबर?

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपनी अब तक की सबसे लंबी उड़ानों की घोषणा की है, जो मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए होंगी। इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों को मुफ्त गर्म भोजन और पेय पदार्थ दिए जाएंगे। ड्रीमलाइनर विमान की मदद से ये सुविधा संभव हो पाई है, जिसमें ओवन की व्यवस्था है। इस कदम से इंडिगो ने एयर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सीधी चुनौती दी है और प्रीमियम सेवाएं भी शुरू की हैं।

बदलाव

दिल्ली से मुंबई हुआ उड़ान का बदलाव 

शुरुआत में इन उड़ानों का संचालन दिल्ली से होना था, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण इंडिगो ने इन्हें मुंबई से शुरू करने का फैसला किया है। यह मुंबई एयरपोर्ट के लिए भी एक अप्रत्याशित फायदा साबित हुआ है। इन उड़ानों के लिए इंडिगो ने नॉर्स अटलांटिक से ड्रीमलाइनर विमान पट्टे पर लिए हैं, जो इसके पुराने A320 बेड़े की उड़ान सीमा से काफी अधिक दूरी तय कर सकते हैं।

 सेवा

इंडिगो की सेवाओं में बड़ा बदलाव

नए रूट्स पर इंडिगो अपने यात्रियों को इंडिगोस्ट्रेच सीट्स के साथ मुफ्त गर्म भोजन, शराब और पेय उपलब्ध कराएगी। इकोनॉमी क्लास में केवल गैर-अल्कोहल पेय और भोजन मुफ्त होंगे, शराब खरीद के लिए मिलेगी। यह पहली बार है जब इंडिगो ने इतनी प्रीमियम सेवा शुरू की है, जिससे वह अब लो-कॉस्ट से मिड-हाई रेंज सर्विस मॉडल की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इंडिगो ने अब टर्किश, एयर फ्रांस-KLM, अमेरिकन एयरलाइंस जैसे कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से भी सहयोग बढ़ाया है।