भारत के वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के GDP आंकड़े आज होंगे जारी
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के आंकड़े सोमवार (31 अगस्त) को जारी किए जाएंगे। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) शाम 4 बजे सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमान जारी करेगा। निवेशक GDP के आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे क्योंकि इनसे यह पता चलेगा कि भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितता वाली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन कैसा रहा?
CNBC-TV18 के सर्वे के अनुसार, इस बार 7.5 फीसदी विकास दर की उम्मीद है, लेकिन कुछ लोग मान रहे हैं कि यह आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है।
आंकड़े तय करेंगे बाजार का मिजाज
यह आंकड़े दिखाएंगे कि लोग कितना खर्च कर रहे हैं, सरकार का कितना पैसा खर्च हो रहा है और वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलाव हमारी अर्थव्यवस्था पर कितना असर डाल रहे हैं?
बाजार जानकारों का मानना है कि इन नतीजों से बाजारों का मिजाज बदल सकता है, निवेशकों की धारणाएं प्रभावित हो सकती हैं और भविष्य की नीतियों पर भी इसका असर पड़ सकता है।