अक्टूबर में भारत का व्यापारिक निर्यात 49.47 अरब डॉलर (करीब 4,700 अरब रुपये) के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी में मुख्य रूप से 5 सेक्टर्स- इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न और आभूषण, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों का हाथ रहा है।
अक्टूबर में भारत के व्यापारिक निर्यात में हुई बढ़ोतरी में इन सेक्टर्स का लगभग 83 फीसदी योगदान रहा।
इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में 36 फीसदी का उछाल आया, वहीं पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 140.2 फीसदी बढ़ गया। इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो पिछले साल के मुकाबले 62.7 फीसदी ज्यादा रहा।
कुल निर्यात करीब 90 अरब डॉलर तक पहुंचा
निर्यात में इस शानदार उछाल के साथ भारत का कुल निर्यात (सेवाओं को मिलाकर) 89.99 अरब डॉलर (करीब 8,500 अरब रुपये) तक पहुंच गया। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले लगभग 30 फीसदी ज्यादा है।
व्यापार घाटा भी कम होकर 25.15 अरब डॉलर (करीब 2,300 अरब रुपये) से 20.09 अरब डॉलर (करीब 1,900 अरब रुपये) पर आ गया है।
यह तेजी उद्योगों की रिकवरी और वैश्विक स्तर पर कमोडिटी और इनपुट कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से दिख रही है।