दूसरी तिमाही में भारत की 181 कंपनियों का मुनाफा हुआ दोगुना
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार कुल 181 कंपनियों ने पिछले साल की तुलना में अपना शुद्ध लाभ दोगुना कर लिया है।
इस सूची में बैंकिंग, धातु, ऊर्जा, फार्मा और उपभोक्ता उत्पाद जैसे सेक्टर सबसे आगे रहे हैं। इंडियन ऑयल (IOC), JSW स्टील, पेटीएम और लेंसकार्ट जैसी प्रमुख कंपनियों ने तो कमाल का मुनाफा कमाया है।
IOC को 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ
धातु और ऊर्जा सेक्टर की कंपनियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। JSW स्टील का मुनाफा 192 फीसदी बढ़कर 5,067 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि IOC ने 21,854 करोड़ रुपये का बड़ा मुनाफा कमाया।
इस मुनाफे की दौड़ में बैंक भी पीछे नहीं रहे। IDFC फर्स्ट बैंक ने अपना लाभ 3 गुना तक बढ़ा दिया और यह 1,049 करोड़ रुपये हो गया।
टाइटन जैसे बड़े कंज्यूमर ब्रांड्स और नायका, पेटीएम जैसी कंपनियों ने भी अच्छा उछाल दर्ज किया है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारतीय कंपनियां एक बार फिर पूरे दमखम के साथ वापसी कर रही है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है।