GST से भारत के खजाने में आए 2.11 लाख करोड़ रुपये
बिज़नेस
जुलाई में देश का वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले साल के मुकाबले 15.4 फीसदी ज्यादा है।
इस बढोतरी की मुख्य वजह घरेलू खर्च में वृद्धि और आयात पर लगने वाले करों में हुई बड़ी बढोतरी रही। रिफंड घटाने के बाद शुद्ध GST राजस्व 1.81 लाख करोड़ रुपये रहा, जो लगातार मजबूत वृद्धि दिखा रहा है।
हरियाणा GST बढोतरी में अव्वल
GST संग्रह में हरियाणा सबसे आगे रहा, जिसने 25 फीसदी की बढोतरी दर्ज की। गुजरात और तेलंगाना भी इस मामले में पीछे नहीं थे, उन्होंने 19 फीसदी की वृद्धि दिखाई।
पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी GST संग्रह में अच्छी-खासी बढोतरी दर्ज की गई, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने पिछले साल के मुकाबले कम GST संग्रह किया।