AI और मशीन लर्निंग में है अच्छी पकड़ तो IT-BPM सेक्टर में नौकरी पाना आसान
भारत के IT-BPM सेक्टर में पहली नौकरी पाने के लिए अब सही तकनीकी कौशल होना बहुत जरूरी हो गया है। वर्तमान में कंपनियां ऐसे नए कर्मचारियों को ढूंढ रही हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डाटा इंजीनियरिंग या साइबर सुरक्षा की अच्छी जानकारी हो।
इसकी वजह यह है कि आज के समय में इन क्षेत्रों से ही बिजनेस करने का तरीका बदल रहा है।
2.1 लाख नई भर्तियाें की उम्मीद
2027 तक इस सेक्टर में 2.1 लाख नई भर्तियां होने की संभावना है। इनमें से ज्यादातर नौकरियां IT सर्विस देने वाली कंपनियों में होंगी। अब केवल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के बजाय कंपनियां टियर-2 और टियर-3 शहरों से खास कौशल वाले लोगों को नौकरी पर रखने पर भी ध्यान दे रही हैं।
अगर, आपको AI की अच्छी समझ है तो शुरुआती वेतन सालाना 22 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इससे पता चलता है कि ये एडवांस कौशल अब कितने महत्वपूर्ण हो गए हैं।