ऊंचे टैरिफ के बावजूद अमेरिका अभी भी भारत का सबसे बड़ा ग्राहक
अमेरिका को भारत का निर्यात इस साल स्थिर बना हुआ है। देश की कुल निर्यात कमाई का करीब 5वां हिस्सा (लगभग 20 ) इसी से आता है।
भले ही अमेरिकी सरकार ने भारतीय सामान पर लगने वाले टैक्स पहले 50 फीसदी तक बढ़ा दिए थे, फिर उन्हें घटाकर 18 फीसदी और अब 10 फीसदी कर दिया है, फिर भी व्यापार धीमा नहीं पड़ा। अमेरिका अभी भी भारत का सबसे बड़ा ग्राहक बना हुआ है।
दूसरे देशाें में किया जा रहा निर्यात का विस्तार
निर्यात के लिए किसी एक देश पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत अब नए देशों के साथ व्यापार बढ़ा रहा है। यूनाइटेड किंगडम (UK), यूरोपीय संघ (EU), न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ नए सौदे किए जा रहे हैं।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ भी समझौते किए हैं। इतना ही नहीं भारत ने अपने निर्यात उत्पादों की सूची में करीब 500 नए उत्पाद भी जोड़े हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और समुद्री सामान शामिल हैं।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इन कोशिशों का असर दिखने और अमेरिका पर निर्भरता कम होने में अभी काफी वक्त लगेगा। फिलहाल, तंजानिया या वियतनाम जैसे छोटे बाजार बढ़ तो रहे हैं, लेकिन वे अमेरिका के बराबर अभी नहीं पहुंच सकते।