ब्याज बढ़ने की चिंता से अमेरिकी बाजार में गिरावट, भारतीय बाजार पर दिखेगा असर
दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल देखी जा रही है। बाजारों में मंदी का माहौल है। मंगलवार (8 सितंबर) को अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए। डाउ जोंस 1.18 फीसदी गिर गया, वहीं S&P 500 में 0.58 फीसदी की गिरावट आई और नैस्डैक 0.32 फीसदी फिसल गया। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई देगा।
कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले फैसले को लेकर भी चिंतित हैं। इन सभी वजहों से बाजार में सावधानी का माहौल बना हुआ है।
महंगाई आंकड़ों से पहले क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव
क्रिप्टो बाजार में भी खूब उठा-पटक देखने को मिल रही है। बिटकॉइन मामूली गिरावट के साथ 78,800 डॉलर (करीब 75 लाख रुपये) पर आ गया, जबकि XRP ने थोड़ी बढ़त दर्ज की और एथेरियम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
फिलहाल, कुल क्रिप्टो बाजार पूंजी 2,690 अरब डॉलर (2.55 लाख अरब रुपये) पर बना हुआ है, लेकिन बाजार में भारी अस्थिरता है, 22.8 करोड़ डॉलर (करीब 2,150 करोड़ रुपये) की लिक्विडेशन हुई है और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से भी पैसा बाहर निकला है। यह सब दिखा रहा है कि आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले ट्रेडर्स काफी घबराए हुए हैं।