Page Loader
विदेशी में गिरावट से भारत में औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का 
भारतीय शेयर बाजार में आज खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली है (तस्वीर: फ्रीपिक)

विदेशी में गिरावट से भारत में औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का 

Mar 11, 2025
10:45 am

क्या है खबर?

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और खराब वैश्विक संकेतों के चलते कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (11 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका और एशियाई देशों के बाजारों में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर देखा गया है। सुबह 9:15 बजे बाजार खुलने के महज 5 मिनट के अंदर सेंसेक्स करीब 400 अंक और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा गिर गया। इस गिरावट से निवेशकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

सेंसेक्स 

सेंसेक्स में कितनी आई गिरावट?

सोमवार (10 मार्च) को सेंसेक्स 217 अंकों की गिरावट के साथ 74,115 पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह गिरावट के साथ करीब 73,744 अंक पर खुला। शुरुआती 5 मिनट में ही इसमें 400 अंकों से ज्यादा गिर गया। सुबह 9:30 बजे यह 325.61 अंक लुढ़कर 73,789.56 पर कारोबार कर रहा था। खुलने के बाद 15 मिनट में ही सेंसेक्स गिरकर 73,663.60 पर आ गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 190 अंक गिरकर 73,924.77 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी

इतना गिरा निफ्टी 

निफ्टी में भी गिरावट आई है। सोमवार को निफ्टी 92.20 अंकों की गिरावट के साथ 22460.30 पर बंद हुआ था। मंगलवार को गिरावट के साथ 22,345.95 पर खुला। 5 मिनट बाद ही इसमें 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ गई। सुबह 9:30 बजे निफ्टी 98.35 अंकों की गिरावट के साथ 22,361.95 पर था। शुरुआती 15 मिनट में यह 22,314.70 पर आ गया। खबर लिखे जाने तक यह 35.65 अंकों की गिरावट के साथ 22,424.65 पर कारोबार कर रहा था।