Page Loader
भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने इस साल लगभग 20,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला- रिपोर्ट
2022 में स्टार्टअप कंपनियों ने भारत में करीब 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने इस साल लगभग 20,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला- रिपोर्ट

Dec 28, 2022
06:45 pm

क्या है खबर?

टेक सेक्टर के साथ-साथ साल 2022 स्टार्टअप कंपनियों के लिए भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। फंडिंग की कमी होने के कारण कई बड़ी स्टार्टअप कंपनियों ने भी भारी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 50 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों ने भारत में करीब 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसी महीने PayU इंडिया कंपनी ने 150 नौकरियों में कटौती करके लगभग 6 प्रतिशत कर्मचारियों को कम किया था।

जानकारी

BYJU'S में सबसे अधिक हुई कर्मचारियों की छंटनी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल स्टार्टअप कंपनियों में सबसे अधिक करीब 4,000 कर्मचारियों को BYJU'S ने निकाला। ओला ने 2,100 कर्मचारियों को, ब्लिंकिट 1,600, वहीं लीडो ने भी 1,200 कर्मचारियों की छंटनी की है। BYJU'S के अलावा अनएकेडमी तथा वेदांतु जैसी स्टार्टअप कंपनियों ने भी क्रमशः 1,150 और 1,109 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसके अलावा कार्स24, M-फाइन, कारदेखो, फ्रंटरो, मीशो तथा ट्रील समेत करीब तीन दर्जन से अधिक कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की है।