Loading...
भारतीय रेलवे खत्म कर सकता है RAC टिकट सुविधा, जानिए क्या है वजह
भारतीय रेलवे RAC टिकट सुविधा खत्म कर सकता है

भारतीय रेलवे खत्म कर सकता है RAC टिकट सुविधा, जानिए क्या है वजह

Nov 18, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय रेलवे रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) सुविधा को खत्म कर सकता है। रेलवे के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का तर्क है कि टिकट चेकिंग प्रक्रिया में तकनीकी सुधारों के बाद अब इस व्यवस्था की कोई उपयोगिता नहीं रह गई है। RAC व्यवस्था के तहत 2 यात्री एक ही बर्थ साझा करते हैं, जबकि दोनों को पूरा किराया देना पड़ता है। इस व्यवस्था की आलोचना भी होती रही है क्योंकि यात्रियों को बर्थ साझा करने के बावजूद पूरा किराया देना पड़ता है।

बदलाव 

डिजिटलीकरण से बदली व्यवस्था

एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI को बताया कि रिजर्वेशन और टिकटिंग सिस्टम डिजिटल रूप से जुड़े नहीं थे, तब RAC सुविधाजनक व्यवस्था थी।

ट्रेन टिकट परीक्षकों (TTEs) के लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHTs) के आने से यह प्रक्रिया बदल गई है।

मौजूदा व्यवस्था में अगर, कंफर्म रिजर्वेशन वाला यात्री नहीं आता है तो TTE खाली बर्थ के सामने 'नो टर्न-अप' (यात्री नहीं आया) स्टेटस दर्ज कर सकता है। इसके बाद, बर्थ अन्य यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाती है।

शुरुआत 

ऐसे शुरू हुई थी RAC

तत्कालीन रेल मंत्री एबीए गनी खान चौधरी की ओर से 1983-84 में शुरू की गई RAC सुविधा को वेट-लिस्ट वाले यात्रियों के लिए बनाया गया था।

इसका मकसद है कि वे उन बर्थ का इस्तेमाल कर सकें, जो कन्फर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों के यात्रा पर न आने की वजह से खाली रह जाती थीं।

रेल मंत्रालय ने 2016 में अलग-अलग श्रेणियों में ऐसे यात्रियों के लिए आरक्षित बर्थों की संख्या बढ़ाकर RAC सुविधा का विस्तार किया।

ADVERTISEMENT